फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः अब इस एयपोर्ट से भी दिल्ली के लिए फ्लाइट, वो भी दो-दो

Fri, 12 Aug 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
स्पाइस जेट ने सेवाओं में विस्तार कर एक ओर फ्लाइट की सुविधा दी है।
विज्ञापन
एयर पैसेंजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी। अब एक और एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी, वो भी एक नहीं बल्कि दो-दो। दरअसल, लुधियाना-दिल्ली के बीच जेटस्मार्ट की विमान सेवा एक सितंबर से शुरू हो रही है। जेटस्मार्ट लुधियाना दिल्ली के बीच रोजाना दो फ्लाइट शुरू करेगा। इसके लिए टिकटों की बुकिंग अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा सालाना एक लाख रुपये की बिजनेस मेंबरशिप दी जाएगी। इसके तहत मेंबर एक माह में अनलिमिटेड यात्रा कर पाएगा। यह जानकारी जेटस्मार्ट के बिजनेस डेवलपमेंट हेड अंगद सिंह धालीवाल ने दी। लुधियाना एयरपोर्ट से पिछले दो साल से हवाई सेवा बिल्कुल ठप है, लेकिन अब जेटस्मार्ट ने पहल की है। जेटस्मार्ट नौ सीट वाले विमान उड़ाएगा। इसमें एक सीट सामान्य और आठ सीट बिजनेस क्लास की होंगी।

सामान्य सीट का एक तरफ का किराया 4,999 रुपये और बिजनेस क्लास का 9,999 होगा। नौ यात्रियों के अलावा विमान में एक पायलट और एक को-पायलट होगा। विमान में एयरहोस्टेस नहीं होंगी। अंगद सिंह का कहना है कि ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए ही फ्लाइट शुरू होने में कुछ देरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस फ्लाइट के लिए यात्री को सिर्फ आधा घंटा पहले आना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लुधियाना से दिल्ली के लिए सुबह करीब साढ़े आठ-नौ बजे और फिर एक-दो बजे के बीच हवाई जहाज उड़ेगा। उन्होंने कहा कि लुधियाना दिल्ली के अलावा कुछ माह बाद लुधियाना देहरदून के बीच छोटे विमान की सेवा शुरू की जाएगी। इस पर होमवर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें