फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 दिन से टॉवर पर बैठे दो टीचर, CM से बैठक का ये निकला नतीजा

Mon, 12 Dec 2016 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में टॉवर पर चढ़कर बैठे दो टीचर्स
विज्ञापन
अपनी मांगें मनवाने के लिए दो टीचर्स चंडीगढ़ में 38 दिनों से टॉवर पर चढ़े बैठे हैं। मामले में सीएम से बैठक हुई तो पॉजीटिव नतीजा निकला। अब दोनों टीचर्स नीचे आने को तैयार हैं, लेकिन लिस्ट जारी होने के बाद। रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री से यूनियन की मीटिंग हुई थी। यूनियन का कहना है कि बैठक में सरकार ने टीचरों को नौकरी देने की मांग मान ली है।
विज्ञापन


सरकार की तरफ से भर्ती होने वाले टीचरों की एक-दो दिनों में लिस्ट जारी हो जाएगी। जिसके बाद दोनों टीचर नीचे उतर आएंगे। सेक्टर-3 के पंजाब भवन में लगे मोबाइल टावर पर तीन नवंबर की रात बेरोजगार टीचर राकेश व दीपक चढ़ गए थे। तब से ही दोनों नौकरी की मांग लेकर ऊपर चढ़े हुए है। ईटीटी-टेट पास बेरोजगार टीचर यूनियन के स्टेट हेड अमरजीत सिंह कंबोज ने बताया कि रविवार को सीएम आवास पर सीएम बादल के साथ दोबारा मीटिंग हुई।

बैठक में सीएम ने उनकी नौकरी की मांग भी मान ली है। कंबोज ने बताया कि सोमवार या मंगलवार तक सरकार लिस्ट जारी कर देगी उसके बाद टावर पर चढ़े दोनों टीचर नीचे उतर आएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले 26 नवंबर को भी सीएम से बैठक हुई थी, लेकिन वो बैठक बेनतीजा रही थी। जिसके बाद से दोनों शिक्षक ऊपर ही चढ़े है।
विज्ञापन


वहीं 17 नवंबर को दो महिला शिक्षक समेत तीन टीचर सेक्टर-3 में ही एक दूसरे टावर पर चढ़ गए थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री टीचरों से बातचीत करने के लिए तैयार हुए और 26 नवंबर को मीटिंग फिक्स हो गई थी। मीटिंग तय होने के बाद तीनों टीचर 21 नवंबर को नीचे उतर आए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें