फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: इंदिरा कॉलोनी में एक युवक पर किया दो दर्जन लोगों ने हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी में बुधवार रात दो गुटों के बीच हुए झगड़े में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक युवक पर करीब 25 लोगों ने हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूत्रों के अनुसार झगड़ा धर्मेंद्र और नवीन गुट के बीच हुआ। दोनों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी। बुधवार को पहले धर्मेंद्र गुट के लोगों ने नवीन गुट पर हमला किया, जिसमें नवीन घायल हुआ। इसके बाद नवीन के समर्थकों ने पलटवार करते हुए धर्मेंद्र गुट पर हमला बोल दिया। इस झगड़े में रसीला राम नामक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। उसके सिर पर गहरी चोट आने के कारण टांके लगाए गए हैं, जबकि नाक और बाजू पर भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटी पार्क थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नवीन, हरपाल सिंह हनी, विजय उर्फ लबू और अंशुल उर्फ कालू को वीरवार शाम हिरासत में ले लिया है। कॉलोनी के लोगों ने मांग की है कि पुलिस ऐसे गुंडागर्दी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें