फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों का विरोध: फतेहाबाद में दो जिला पार्षदों ने दिया त्यागपत्र, हिसार-जींद में भी दो का इस्तीफा

Sun, 06 Dec 2020 04:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/फतेहाबाद/जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
धरने पर मौजूद फतेहाबाद के दोनों पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में कृषि कानूनों के खिलाफ नेताओं का इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। हिसार में जिला पार्षद वार्ड नं- 28 से पार्षद जस्सी पेटवाड़ ने इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने किसान आंदोलन में पहुंच किसानों के बीच इस्तीफा देने का एलान किया। वहीं जींद के वार्ड- 17 से जिला पार्षद अमित निडानी भी किसानों के समर्थन में अपना इस्तीफा देंगे। 

विज्ञापन


फतेहाबाद में दो जिला पार्षदों ने दिया त्याग पत्र
फतेहाबाद में जिला परिषद के वार्ड नं 12 से पार्षद रामचंद्र सहनाल व वार्ड- 11 से जिला पार्षद रामदास टिब्बी ने किसान आंदोलन के समर्थन में अपने पदों से त्यागपत्र दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की प्रति जिला उपायुक्त को भेजी है। इन जिला पार्षदों ने कहा कि केंद्र सरकार की हठधर्मिता के कारण पूरे देश का किसान, महिलाएं पिछले चार माह से आंदोलनरत हैं। 27 नवंबर से टिकरी बॉर्डर पर लगातार इस आंदोलन में बैठे पार्षद रामचंद्र सहनाल व रामदास टिब्बी जनता को इस आंदोलन में प्रेरित कर शामिल कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें