फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से पंजाब और फिर राजस्थान पहुंचे लड़का-लड़की, जांच की गई तो निकले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 22 Apr 2020 07:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से निजी वाहन में अबोहर पहुंचा नवविवाहित जोड़ा एक रात गांव शेरगढ़ निवासी अपने रिश्तेदार के पास रुके और अगले दिन राजस्थान के गांव अमर सिंह वाला पहुंच गए।

विज्ञापन


जब वहां के स्वास्थ्य विभाग ने उनकी जांच की तो वे दोनों कोरोना पीड़ित मिले। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की पूछताछ में जब उनका यात्रा इतिहास पंजाब से जुड़ा मिला तो थाना खुईयां सरवर पुलिस व विभाग की टीम ने गांव शेरगढ़ पहुंच कर उन लोगों की जांच की और उनके परिवार के 6 लोगों को अगले 14 दिनों के लिए घर में ही क्वारंटीन कर दिया। 

जिला श्रीगंगानगर के गांव अमर सिंह वाला निवासी 24 वर्षीय युवक अपने रिश्तेदार के साथ लॉकडाउन से पहले शादी के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के गांव गाजीपुर गया था। शादी कार्यक्रम पूर होने के पहले ही पूरे देश में लॉकडाउन लागू हो गया और यह लोग करीब एक माह तक गाजीपुर में ही रहे। 
विज्ञापन


इस दौरान पंजाब से कुछ निजी वाहन सवारियां लेकर उत्तर प्रदेश गए और वापस आते समय युवक ने इनसे पंजाब तक आने के लिए संपर्क किया। निजी वाहनों में सवार होकर 19 अप्रैल को नवविवाहिता के साथ अबोहर के गांव बहावलवासी, धरांगवाल होते हुए गांव शेरगढ़ निवासी अपने रिश्तेदार रामचंद के घर पहुंच गए। 

विज्ञापन

एक रात रिश्तेदार के घर पर रहने के बाद अगले दिन 20 अप्रैल को यह लोग किसी वाहन से राजस्थान के गांव अमरसिंह वाला पहुंचे और 20 अप्रैल को ही इनके सैंपल लिए गए। 22 को आई रिपोर्ट में यह दोनों कोरोना पॉजिटिव मिले। यूपी से पंजाब और फिर राजस्थान पहुंचे दो लोगों के एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पंजाब और राजस्थान स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मंच गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने तीनों गांवों को सील करके यहां के लोगों की जांच आरंभ कर दी।

तीनों गांवों से 23 लोगों को सिविल अस्पताल में जांच की गई। इधर सूचना मिलते ही जिला सिविल सर्जन डा. सुरेंद्र सिंह अपनी टीम सहित गांव शेरगढ़ पहुंचे और कोरोना पीड़ित के रिश्तेदार, उसके लड़के सहित परिवार के 6 लोगों को अगले 14 दिनों के लिए घर में ही एकांतवास किया है। थाना खुईयां सरवर के प्रभारी सुनील कुमार सारे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रिश्तेदार के परिवार को घर में ही एकांतवास करके और बाकी लोगों को अस्पताल में क्वारंटीन कर उनकी जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें