फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला: ब्लैक फंगस के दो और मरीज मिले, पीड़ितों की कुल संख्या हुई आठ

Sat, 22 May 2021 01:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब के पटियाला में ब्लैक फंगस से दो और मरीज पीड़ित मिले हैं। दोनों ही मधुमेह के मरीज हैं। पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पातल में इनका इलाज चल रहा है। बता दें कि जिले में ब्लैक फंगस के कुल आठ मरीज हो चुके हैं। दो मरीजों की जान भी जा चुकी है। 
विज्ञापन
ब्लैक फंगस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में ब्लैक फंगस का कहर कम होता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को राजिंदरा में दो नए ब्लैक फंगस के केस रिपोर्ट हुए। इसके बाद राजिंदरा में ब्लैक फंगस के कुल आठ मामले हो गए हैं। जबकि दो ब्लैक फंगस के मरीज निजी नर्सिंग होम में उपचाराधीन हैं। गौरतलब है कि राजिंदरा में ब्लैक फंगस से दो मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि एक गंभीर मरीज को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जा चुका है। 

विज्ञापन


राजिंदरा अस्पताल के ईएनटी विभाग के डॉ. संजीव भगत ने बताया कि शुक्रवार को अस्पताल में दाखिल दो कोविड मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि यह दोनों शुगर के मरीज भी हैं। इन मरीजों को ब्लैक फंगस ने अभी कितना नुकसान पहुंचाया है, यह सीटी स्कैन की रिपोर्ट देखने बाद ही पता चलेगा।

वहीं, अस्पताल में उपचाराधीन अन्य तीन ब्लैक फंगस के मरीजों के बारे डॉ. भगत ने कहा कि जैसे ही मरीजों की हालत में कुछ सुधार आता है, उसके बाद ही उनकी सर्जरी हो पाएगी। इसमें से एक ब्लैक फंगस के मरीज की नाक की हड्डी गल चुकी है, जबकि दूसरे की नाक की हड्डी और जबड़ा फंगस ने प्रभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में 77 कोरोना संक्रमित मिले

उधर, पटियाला के गांवों में कोरोना का संक्रमण जारी है। पंजाब सरकार के निर्देश के मुताबिक पिछले दो दिन में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी और एएनएम की मदद से गांवों में घर-घर सर्वे करके 2037 ग्रामीणों के कोविड जांच के सैंपल लिए गए है। इनमें से 77 नए संक्रमित मिले हैं।

सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं की ओर से गांवों में घर-घर जाकर किए गए सर्वे में करीब 2300 कोविड संदिग्ध मरीज मिले। इनमें से 2037 की सैंपलिंग की गई। उधर, नाभा ब्लाक के गांव दुलदी में कोरोना से एक मौत हो गई। वहीं ब्लाक हरपालपुर के गांव घग्गर सराय में सात पॉजिटिव केस मिलने के बाद गांव को सील कर दिया गया है।

शुक्रवार को जिले में 380 नए कोविड पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई, जबकि 19 कोविड मरीजों की मौत हो गई। जिले में इस समय एक्टिव केसों की संख्या 3518 है। जबकि मौतों का आंकड़ा 1089 पहुंच गया है। शुक्रवार को पटियाला शहर में सबसे ज्यादा 159 कोविड पॉजिटिव मिले। उधर, स्वास्थ्य विभाग अब तक जिले में कोविड जांच संबंधी छह लाख 28 हजार 265 सैंपल ले चुका है। जिनमें 44247 पाजिटिव मिले हैं और करीब 2126 की रिपोर्ट आना बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें