फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ओवरटेकिंग के प्रयास से दो कारें आपस में टकराईं, अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में बस से भिड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला रोड पर वीरवार को ओवरटेकिंग के प्रयास ने दो कारों में टक्कर हो गई। दोनों वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा घुसे और सामने से आ रही बस से भिड़ गए। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई।बताया जा रहा है कि फिगो कार चालक प्रियांशु गोगिया राजपुरा से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि छत लाइट पाॅइंट से पहले वह धीमी गति में वाहन चला रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक करते समय स्विफ्ट का पिछला हिस्सा फिगो से टकरा गया, इससे दोनों कारों का संतुलन बिगड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें सड़क के बीच में बने डिवाइडर पर चढ़ गईं।
विज्ञापन

इसके बाद उसे पार कर दूसरी लेन में पहुंच गईं। इसी दौरान सामने से आ रही एक बस से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्विफ्ट में सवार निशांत सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ लुधियाना से मोरनी हिल्स घूमने जा रहे थे। कार में पांच लोग सवार थे, जो इस हादसे में घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसएसएफ टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें