मोहाली। फेज-11न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। गुजराती परिवार की शिकायत पर फेज-11 थाना पुलिस ने इमिग्रेशन फर्म की मालकिन समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसएचओ अमनदीप सिंह के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि फर्म में संपर्क करने पर उसे न्यूजीलैंड भेजने का भरोसा दिया गया और इसके एवज में 3.50 लाख रुपये लिए गए। बाद में परिवार को ठगी का पता चला तो आरोपी कथित तौर पर फोन बंद कर फरार होने की कोशिश करने लगे।
पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस पैसों के लेनदेन और अन्य संभावित मामलों की भी जांच कर रही है।पुलिस ने लोगों से एजेंट की फर्म और लाइसेंस की वैधता जांचने की अपील की है।