फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 60 लाख निवेश लेकर आरक्षित यूनिटें दूसरे को बेचने का आरोप, बिल्डर के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सुषमा बिल्डटेक लिमिटेड पर 60 लाख रुपये की निवेश राशि लेने के बाद आरक्षित व्यावसायिक यूनिटें कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का आरोप लगा है। पंचकूला निवासी सरोज गोयल की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के मालिक बिंदरपाल मित्तल के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। शिकायत में निदेशक प्रतीक मित्तल और भरत मित्तल के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, सुषमा चंडीगढ़ इनफिनियम, गांव बिशनपुरा में 12वीं मंजिल पर चार यूनिटें आरक्षित की गई थीं। 2 दिसंबर 2023 के एग्रीमेंट के तहत सरोज गोयल ने दो चेक से 60 लाख रुपये का भुगतान किया। आरोप है कि तय शर्तों के अनुसार एक प्रतिशत मासिक ब्याज भी नहीं दिया गया। बाद में जानकारी मिली कि आरक्षित यूनिटें किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी गई हैं।
पुलिस के अनुसार जांच के दौरान कंपनी अधिकारियों से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुए। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी की आशंका जताते हुए केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें