फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुरः सरहद से पकड़ी गई ढाई किलो हेरोइन, पाक तस्करों ने रखी थी खेतों में छिपाकर

Mon, 16 Dec 2019 09:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, फिरोजपुर
विज्ञापन
हेरोइन जब्त - फोटो : ani
विज्ञापन

बीएसएफ व सीआईए स्टाफ फिरोजपुर ने रविवार संयुक्त आपरेशन दौरान सरहद पर लगी कंटीली तार पार खेतों में से ढाई किलो हेरोइन बरामद की है। हेरोइन पाकिस्तानी तस्कर खेतों में छिपाकर गए थे, ताकि उनके भारतीय तस्कर साथी वहां से ले जा सके। यह घटना रविवार को फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर बस्ती राम लाल के पास घटी है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार सीआईए स्टाफ फिरोजपुर ने एक तस्कर काबू किया है, जिसकी निशानदेही पर सीआईए स्टाफ ने बीएसएफ की मद्द से बीओपी बस्ती राम लाल के पास सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेतों में सर्च आपरेशन चलाया। बीएसएफ को सर्च आपरेशन दौरान खेतों में छिपाकर रखी प्लास्टिक की कोल्ड ड्रिंक्स वाली बोतल और दो पैकेट मिले, जिनमें हेरोइन थी। 

हेरोइन का वजन ढाई किलो है। हेरोइन किसान सुखविंदर सिंह पुत्र दारा सिंह वासी बस्ती राम लाल के खेत से बरामद हुई है। पुलिस बरामद हुई हेरोइन संबंधी किसान से भी पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


उधर, डीएसपी (डी) सुखविंदरपाल सिंह के मुताबिक सीआईए स्टाफ व बीएसएफ का संयुक्त सर्च आपरेशन था, जिसके दौरान उन्हें कंटीली तार पार खेत से लगभग ढाई किलो हेरोइन बरामद हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें