फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में महिला से मोबाइल झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने महिला से मोबाइल स्नैचिंग के मामले में दो झपटमारों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोपड़ के चमकौर साहिब के गांव जटाना निवासी अमनदीप (26) और जगतपुर निवासी गुरविंदर (25) के रूप में हुई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

बीते वीरवार को पुलिस को दी शिकायत में बिलोरा देवी ने बताया था कि वह सेक्टर 31सी निवासी है। शाम करीब 5 बजे अपने घर के पास सैर कर रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उसका मोबाइल झपटकर फरार हो गए। सेक्टर-31 थाना प्रभारी परमजीत कौर सेखों की अगुवाई में टीम बनाई गई। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल के अलावा वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की है। पुलिस आरोपियों से शहर में हुई अन्य स्नैचिंग के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें