फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर बना सियासी अखाड़ा, सीएम के सवाल पर सुखबीर बोले- मूर्ख न बनाएं

Mon, 11 Dec 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखबीर बादल और कैप्टन
विज्ञापन
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल के बीच ट्विटर-वार छिड़ गई है। सीएम ने कई ट्वीट करके अकाली दल के धरनों के लिए सुखबीर को आड़े हाथों लिया। फिर सुखबीर ने कई ट्वीट करके पलटवार किया। उन्होंने धरने पर बैठे कैप्टन व अन्य नेताओं की फोटो भी पोस्ट कर दी।
विज्ञापन


कैप्टन ने दोपहर 12.43 पर पहला ट्वीट किया कि वह धरने देने वाले अकाली वर्करों पर परचों के बाद सुखबीर की प्रतिक्रिया देख कर हैरान हैं। क्या उन्हें नहीं पता कि नेशनल हाईवे जाम करना कानून का उल्लंघन है, क्या उन्हें कानून की कोई परवाह नहीं है। अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन हाईवे जाम करना लोगों के हितों के खिलाफ है। स्वस्थ विरोध का लक्षण नहीं है। अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि इससे लोगों को परेशानी होती है।

कश्मीर में सेना की स्ट्रेटेजिक सप्लाई लाइन कट जाती है, पर क्या सुखबीर को इसकी परवाह है, स्पष्ट तौर पर नहीं। सुखबीर को यह भी परवाह नहीं है कि रास्ते जाम करने से श्री हरमंदिर साहब जाने वाले श्रद्धालुओं का रास्ता रुक जाता है, ऐसा धार्मिक स्थल जहां सबसे ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। पर उन्हें सिर्फ अपने निजी हितों की परवाह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन और सुखबीर के बीच ट्विटर-वार

CM Parkash singh badal & Sukhbir singh badal - फोटो : File Photo
आखिरी ट्वीट में सीएम ने लिखा कि ऐसा लगता है कि स्ट्रीट पॉलिटिक्स के मामले में शिअद ने आप का रास्ता अपनाने का फैसला कर लिया है। ऐसा लगता है कि सुखबीर ने अरविंद केजरीवाल से कोई सबक नहीं लिया है। इसके करीब एक घंटे बाद सुखबीर ने भी जवाबी हमला बोला।

उन्होंने लिखा कि लोगों को नामांकन न करने देना लोकतंत्र की हत्या है, जैसा कांग्रेस ने इमरजेंसी में किया था। शिअद आपका पर्दाफाश करेगी। फिर अगला ट्वीट किया कि आपके गुंडों ने हमें सड़कों पर आने को मजबूर किया। जिन्होंने निकाय चुनाव में मारपीट, फायरिंग कर लोगों को नामांकन नहीं करने दिया।

फिर सुखबीर ने कांग्रेसी वर्करों द्वारा लाहौर बस रोक कर धरना देने की फोटो पोस्ट की और कैप्टन को लिखा कि आपके समर्थक नेशनल हाईवे पर धरना दे रहे हैं। सबसे आखिर में सुखबीर ने कैप्टन, सुनील जाखड़ और कांग्रेसियों के धरने की फोटो पोस्ट कर दी। आखिरी ट्वीट में लिखा कि यह तस्वीर है, जिसमें आप सड़क जाम कर रहे हैं। 

आप किसे मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों के अधिकारों के लिए शिअद प्रदर्शन करना जारी रखेगी। - सुखबीर सिंह बादल, शिअद प्रधान और पूर्व उपमुख्यमंत्री

लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन हाईवे जाम करना स्वस्थ विरोध का लक्षण नहीं। ऐसा लगता है कि सुखबीर ने केजरीवाल से कोई सबक नहीं लिया। - कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें