चंडीगढ़। नववर्ष के पहले चंडीगढ़ के बस यात्रियों को पच्चीस नई इलेक्ट्रिक बसें मिल जाएंगी। पीएम ई बस सेवा के तहत चलने वाली दस बसें पहले ही आ चुकी हैं और 15 बस के इस सप्ताह के अंत तक आ जाएंगी। इन बसों के लोकल रूट पर आने के बाद लॉन्ग रूट की बसों को लोकल सेवा से हटा दिया जाएगा। इन बसों को लांग रूट पर लगा देने से लॉन्ग रूट की सेवा सामान्य हो जाएगी।
सीटीयू ने कंडम हुई 85 बसों की जगह पर लॉन्ग रूट की 65 बसें लोकल रूट पर लगाईं थीं। सीटीयू के एक अधिकारी ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि पीएम ई बस सेवा की बसों को सिटी के यात्रियों के लिए चलाया जाए।
कोट्स
पीएम ई सेवा में चलने वाली 25 बसें इस सप्ताह के अंत में चंडीगढ़ आ जाएंगी। हमारा प्रयास है कि अगले सप्ताह नई बसों को रूट्स पर लगा दिया जाए। 25 बसें के लगाने से लॉन्ग रूट वाली बसें खाली हो जाएंगी। उन बसों को पहले की तरह लॉन्ग रूट पर चलाया जाएगा। -प्रद्युमन सिंह, डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट चंडीगढ़