फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के का दिया झांसा, 12 लोगों से एक करोड़ 9 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने 12 लोगों से एक करोड़ 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में श्रीराम ओवरसीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने श्री राम ओवरसीज के दीपक शर्मा, पवन कुमार, रजनीश और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुंडी खरड़ निवासी अर्शदीप सिंह और उनके साथ 12 अन्य पीड़ित लोगों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए सेक्टर-17 में श्री राम ओवरसीज से संपर्क किया था। जहां उनकी मुलाकात दीपक, पवन, रजनीश और अन्य लोगों से हुई। आरोपियों ने ऑस्ट्रेलिया का टूरिस्ट वीजा लगवाकर बाहर भेजने का दावा किया। जिसके बाद वहां नौकरी लगवाने की बात कही। इस दौरान सभी से एक करोड़ 9 लाख 4 हजार 743 रुपये लिए। लेकिन पैसे लेने के बाद आरोपियों ने न तो वीजा लगवाया और न ही रुपये वापस किए।

कैंपबेल वीजा कंसल्टेंट्स पर दो लाख की ठगी का आरोप
वहीं, सेक्टर-56 निवासी रमेश सिंह की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने कैंपबेल वीजा कंसल्टेंट्स के संचालक कुलजीत सिंह राणा के खिलाफ केस दर्ज किया है। रमेश ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने टूरिस्ट वीजा लगवाकर बाहर भेजकर नौकरी लगवाने का दावा किया था। जिसकी एवज में उनसे दो लाख रुपये लिए थे। लेकिन पैसे लेने के बाद न तो रुपये वापस किए और न ही विदेश भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें