फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-22 के व्यापारियों ने सड़क पर लगाया जाम, प्रदर्शन कर गमला तोड़ने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़।
सेक्टर-22 में किरण सिनेमा के पास शोरूम मालिक व्यापारियों ने रविवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन करते हुए गमले तोड़ने के विरोध में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इनका आरोप है कि यहां शोरूमों के पास स्ट्रीट वेंडर्स ने कई गमले तोड़ दिए हैं। इसको लेकर स्थानीय शोरूम कारोबारियों और स्ट्रीट वेंडर्स के बीच काफी ज्यादा विवाद बढ़ गया है। प्रदर्शन कर रहे कारोबारियों का आरोप था कि कई अवैध वेंडर भी यहां दुकानें लगाते हैं और उनको पुलिस व नगर निगम की ओर से उनको मदद मिलती है। दुकानदारों का आरोप है कि स्ट्रीट वेंडर्स ने उनके शोरूम के बाहर सजावट के लिए रखे गए गमलों को नुकसान पहुंचाया।


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी के कारण लंबे समय से मार्केट में अतिक्रमण और अव्यवस्था की समस्या बनी हुई है। उनका कहना था कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते अब हालात टकराव की स्थिति तक पहुंच गए हैं। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की कि स्ट्रीट वेंडर्स की मनमानी और अतिक्रमण पर तुरंत रोक लगाई जाए और बाजार में शांति और सुव्यवस्था बहाल की जाए। देर रात तक प्रदर्शन जारी रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन



बाजार में बैठे हैं अवैध वेंडर

यहां के स्थानीय व्यापार मंडल (किरण ब्लॉक) के अध्यक्ष विशु दुग्गल का कहना है कि मार्केट में अवैध वेंडर बैठे हुए हैं। इन लोगों ने मार्केट में लगे गमले तोड़े हैं। जिस स्टैंड पर गमले रखे हुए थे वह स्टैंड भी उठाकर ले गए। सड़क के बीचोबीच धरना देने के कारण लंबा जाम लग गया। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान मौके पर डीएसपी उदय पाल भी पहुंचे। उन्होंने कारोबारियों से बात की और सड़क से हटने के लिए को कहा। हालांकि उनकी बात को कारोबारियों ने अस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन



स्वच्छता अवाॅर्ड लाैटाने की दी चेतावनी

कारोबारियों ने कहा कि उनके बाजार को स्वच्छता के लिए स्टेट अवाॅर्ड मिला है, लेकिन अवैध वेंडर बढ़ रहे हैं। आए दिन झगड़ा करने के साथ वह व्यापारियों को धमकी देते हैं। ऐसे में यह अवाॅर्ड भी वापस कर देंगे। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद दमनप्रीत भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी कारोबारियों का समर्थन किया। पार्षद ने कहा कि अवैध वेंडर्स के खिलाफ कई बार पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती। इस मामले में पार्षद दमनप्रीत सिंह ने बताया कि डीएसपी उदय पाल ने लिखित शिकायत मांगी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि सोमवार से सख्ती की जाएगी। गलत लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें