फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में भार कम तौलने पर विवाद

Sat, 22 Nov 2014 10:56 PM IST
अमर उजाला, जगरांव
विज्ञापन
विज्ञापन
धान से भरे ट्रकों के सही वजन होने के बावजूद प्रति ट्रक तीन क्विंटल स्टोरेज के नाम पर एक लाख रुपये वसूलने का विरोध करने पर शैलर मालिक की ओर से आढ़ती और लेबर को अपशब्द कहने पर आढ़ती व लेबर यूनियन सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


शनिवार को आढ़ती एसोसिएशन और गल्ला मजदूर यूनियन (पंजाब) के मजदूर भारी संख्या में शैलर मालिकों के खिलाफ एसएसपी दफ्तर पहुंचे।

एसपी बहादुर सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत थाना सदर जगरांव के एसएचओ लवदीप सिंह गिल को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

एसएसपी दफ्तर में आढ़ती और मजदूर यूनियन के सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम करीब छह बजे गुरु रामदास राइस मिल के मालिक की ओर से मंडी में शैलर में भेजे धान के ट्रकों से तीन क्विंटल, पांच किलो धान कम निकलने की शिकायत पर आढ़ती विजय कुमार, रविंदर सिंह और चौधरी सुखदेव सिंह को लेकर उक्त शैलर में चले गए।

जहां उन्होंने आढ़ती की ओर से जिन ट्रकों में कम वजन कम बताया गया था, उसे तौला तो उनमें वजन ठीक निकला। इस पर शैलर मालिक खुद को फंसता देख आढ़ती और लेबर को अपशब्द कहने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी 19 और 20 नवंबर को उक्त शैलर मालिक ने 45 ट्रकों में धान कम होने की बात कह कर एक लाख रुपये सरकारी खरीद एजेंसी के इंस्पेक्टर विजय कुमार और दिलावर सिंह के सामने लिए थे।

इस मौके आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान राम कुमार भल्ला और जगरांव के प्रधान सुरजीत सिंह कलेर, गल्ला मजदूर यूनियन के सूबा प्रधान विशाखा सिंह ने सख्त चेतावनी दी कि अगर शैलर मालिक की ओर से की जा रही धक्केशाही के खिलाफ कार्रवाई न की तो वे संघर्ष तेज करेंगे। एसपी बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें