फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में दूसरी मंजिल से गिरा ट्रक ड्राइवर, मौत

Sat, 02 Jul 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नशा मौत की ओर ले जाता है। इससे बचें। - फोटो : demo
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत्त सेक्टर-26 स्थित टिंबर मार्केट में लघुशंका करने गया व्यक्ति दूसरी मंजिल से गिर गया। पुलिस उसे पीजीआई ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। पुलिस के अनुसार मृतक ट्रक ड्राइवर था। उसकी पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा निवासी 40 वर्षीय शिवचरण के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवचरण दो दिन पहले ही कैंटर में सामान लोड करने चंडीगढ़ आया था। बुधवार रात को वह टिंबर मार्केट में एक दुकान की दूसरी मंजिल पर शराब पी रहा था। इसके बाद वह लघुशंका करने लगा और संतुलन बिगड़ने से अचानक नीचे गिर गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पीसीआर उसे पीजीआई ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में व्यक्ति की मौत के पीछे किसी का हाथ होने के सबूत नहीं मिले हैं। न ही परिजनों ने किसी पर शक जाहिर किया है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें