फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फाइनेंसर से परेशान होकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या

Thu, 26 Jun 2025 02:02 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मनीमाजरा निवासी 66 साल के बुजुर्ग ने फाइनेंसर से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मनीमाजरा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सेक्टर 16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सतीश के शव के पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उन्होंने फाइनेंसर, उसकी पत्नी और फाइनेंसर के भाई पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मनीमाजरा स्थित किला के पास पुरोहित मोहल्ला के रहने वाले दीपक ने बताया कि उनके पिता रोज गुरुद्वारे में जाते थे। बुधवार सुबह 7 बजे वह कुछ काम बोलकर घर से निकल गए। उन्होंने कहा वह बस में कहीं जा रहे हैं। दोपहर करीब दो बजे उन्हें पीजीआई से जानकारी मिली। सतीश पंजाब की एक कंपनी से सेवानिवृत्त थे। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है कि सुना है चंडीगढ़ पुलिस सीनियर सीटिजन की मदद करती है। डीजीपी साहब मेरे जाने के बाद इन पर कार्रवाई जरूर करना।
सुसाइड नोट में लिखा कि फाइनेंसर कहता था कि वो आएगा तो सभी को देख लेगा। पता नहीं वो शख्स कौन है। जिससे वह मरवाने की धमकी देता था। वहीं फाइनेंसर का भाई उनके घर पर ताला लगाने की धमकी देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें