फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: तरनतारन में ट्रिपल मर्डर, पति-पत्नी समेत तीन लोगों की बेरहमी से हत्या, सभी के मुंह पर लगी थी टेप

Wed, 08 Nov 2023 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

तिहरे हत्याकांड की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी अश्विनी कपूर ने बताया कि काम के लिए लंबे समय से घर पर रखा गया एक प्रवासी मजदूर अशोक कुमार हत्या के बाद से फरार है, तीनों की हत्या के पीछे उसी का हाथ बताया जा रहा है। जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तरनतारन में तिहरा हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन के कस्बा हरिके पत्तन के गांव तुंग में मंगलवार देर रात को एनआरआई, उनकी पत्नी और विधवा भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपी घर से सोने के जेवरात, नकदी और लाइसेंसी राइफल अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतकों में इकबाल सिंह (70), उसकी पत्नी लखविंदर कौर और भाभी सीता कौर शामिल हैं। घर के हालात देखकर इसे लूट से जोड़कर देखा जा रहा है। परिवार के पास छत्तीसगढ़ का रहने वाला अशोक नौकरी करता था जो कत्ल की वारदात के बाद से गायब है।

अलग-अलग कमरों में थे शव
पुलिस के मुताबिक एक ही परिवार के तीनों सदस्यों को तेजधार हथियारों से काटा गया है। दोनों महिलाएं लखविंदर कौर और सीता कौर एक कमरे में जबकि इकबाल सिंह अलग कमरे में मिले हैं। तीनों के हाथ-पैर बंधे हुए थे। वहीं, मुंह समेत पूरे चेहरे पर टेप चिपकाई गई थी। वारदात का पता तब चला, जब बुधवार सुबह घर से कोई बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haryana: पराली जलाने के मुद्दे पर बोले सीएम मनोहर लाल-इस पर राजनीति से कुछ हासिल नहीं होगा
विज्ञापन

बंधे हुए थे हाथ-पैर
पड़ोसियों ने आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोगों को शक हुआ। उन्होंने घर में जाकर देखा तो खून से लथपथ शव पड़े थे, जिनके हाथ-पैर भी बंधे हुए थे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान मकान के अंदर का सामान बिखरा मिला है। कमरे की अलमारियां खुली पड़ी थीं। 

बीस साल से घर में काम कर रहा था अशोक
इससे आशंका जताई जा रही है कि यह कत्ल लूटपाट के इरादे से हुआ है। घर से क्या-क्या गायब है, इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक घर से गायब नौकर अशोक करीब 20 साल से उनके घर पर काम कर रहा था। परिवार उस पर पूरा भरोसा करता था। हालांकि इस हत्याकांड में उसका क्या रोल है, अभी इसे लेकर पुलिस जांच की बात कह रही है।

विदेश में रहता है मृतक का बेटा
पुलिस की जांच में यह भी सामने आ रहा है कि इकबाल सिंह का बेटा विदेश में रहता है। बेटियों की शादी हो चुकी है। घर में तीनों बुजुर्ग रहते थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सुनियोजित तरीके से हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। एसपी विशाल जीत सिंह ने बताया कि तीनों शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम जांच में तिहरा हत्याकांड लूट की वारदात से जोड़कर देखा जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें