फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कारगिल विजय दिवस पर पौधरोपण, बच्चों ने लगाए सुगंधित पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सेक्टर-41 की रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी (आरडब्ल्यूएस) ने पौधारोपण अभियान चलाया। इस अभियान में नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने सुगंधित और सजावटी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हिमाचल महासभा के अध्यक्ष पृथी सिंह और आरडब्ल्यूएस सेक्टर-41ए के अध्यक्ष मौजूद रहे। उपाध्यक्ष अमन कुमार, महासचिव ओम प्रकाश भगत, कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता और प्रेस सचिव विशाल गर्ग सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। सेक्टर-40बी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष तरसेम शर्मा और सेक्टर-41डी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष धर्मपाल ने भी पौधारोपण में हिस्सा लिया। आरडब्ल्यूएस सदस्य अनिल ठाकुर भी इस अवसर पर मौजूद रहे। अभियान के दौरान बच्चों के हाथों रात की रानी और चांदनी जैसे फूलदार पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें