फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कनाडा जा रही महिला को ट्रैवल एजेंट ने थमा दी जाली एयर टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। बेटी को मिलने के लिए बेटे के साथ कनाडा जा रही महिला को ट्रैवल एजेंट ने तीन लाख रुपये लेकर जाली एयर टिकट थमा दी। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचने पर एयर इंडिया एयरलाइन्स के बोर्डिंग स्टाफ ने टिकट के जाली होने का खुलासा करते हुए बोर्डिंग पास देने से इंकार कर दिया। इसके बाद करीब साढ़े तीन लाख अतिरिक्त देकर उन्होंने दोबारा टिकट ली और मां बेटा कनाडा जा सके। एयरलाइन स्टाफ ने बताया कि जो टिकट उन्हें ट्रैवल एजेंट ने दी है वो जाली है।
जिला लुधियाना के गांव मोही की रहने वाली स्वर्णजीत कौर ने ट्रैवल एजेंट से बात की तो वह टालमटोल करने लगा और बाद में धमकियां देने लगा। स्वर्णजीत ने जिला ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी नवनीत सिंह बैंस को शिकायत की। जांच के बाद अब दिल्ली रानीबाग सरस्वती विहार निवासी ट्रैवल एजेंट अनूप गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अनूप गुप्ता का दफ्तर दिल्ली के पीतमपुरा स्थित पर्ल्स बिजनेस पार्क काॅम्प्लेक्स तेजा सिंह नगर सुभाष पैलेस में है। अनूप को गिरफ्तार करने के लिए कानूनी नोटिस भेजे जा रहे हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें