हरियाणा में कबूतरबाजी का मामला अब हाई प्रोफाइल बन गया है। विदेश से हरियाणा आए कुछ और लोगों ने इस मामले में सीधे गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। गृहमंत्री ने तीन और शिकायतों को एसआईटी की प्रमुख भारती अरोड़ा के पास कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
कबूतरबाजी में कई रसूखदारों का नाम सामने आने के बाद मामला हाईप्रोफाइल बन गया है। एक भाजपा नेता के अलावा कई और लोगों के कबूतरबाजी में नाम आने के बाद सरकार ने इस मामले में सख्ती कर दी है। भारती अरोड़ा को इस विषय में सख्त हिदायत है कि आरोपी कितना ही बड़ा क्यों न हो, किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
पुलिस अधिकारियों की टीम को भी खासी मानीटरिंग करने के लिए कहा गया है। पुलिस को आदेश हैं कि जिन पुलिस अधीक्षकों को एसआईटी में शामिल किया गया है। वे निजी तौर पर भी इन मामलों में अपना रुझान दिखाएं। जिससे उनके मातहद पुलिस अधिकारी किसी बात का फायदा न उठा सकें।