हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने 12वीं की बची हुई परीक्षाएं कराने की भी तैयारी कर ली है। करीब 10 विषयों की परीक्षाएं अभी लंबित है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने एक से 15 जुलाई के बीच ये परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है। 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए 232152 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
छह जून को होगी कोविड-19 प्रतियोगिता परीक्षा
बच्चों को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ऑनलाइन कोविड-19 परीक्षा करवा रहा है, जिसकी सभी तैयारियां हो गई है। यह परीक्षा छह जून को होगी।
आठ जून को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। चार विषयों के अलावा पांचवें विषय के औसत अंक दिए जाएंगे। 12वीं के बचे हुए विषयों की परीक्षाएं एक से 15 जुलाई के बीच करवाई जाएगी। छह जून कोविड-19 ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा होगी। - डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड