फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मॉडल वार्ड-4 में बदली तस्वीर, दुकानदारों ने खाली किए 3 फीट बरामदे, नई पार्किंग का प्रस्ताव तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अमर उजाला में सेक्टर-9,10 की पार्किंग समस्या को प्रमुखता से उठाने के बाद नगर निगम और दुकानदार एसोसिएशन हरकत में आए हैं। वार्ड नंबर 4 को मॉडल वार्ड बनाने की कवायद के बीच जाम, चालान और झगड़े की खबरों का असर अब जमीन पर दिखने लगा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने भी पार्किंग संकट को गंभीरता से लिया है। सूत्रों के अनुसार बूथ मार्केट के पास खाली पड़ी जगह में व्यवस्थित पार्किंग बनाने और एक पार्क को पार्किंग में बदलने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसे जल्द ही नगर निगम के आगामी सदन में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। वार्ड नंबर 4 के पार्षद भारत हितैषी ने बताया कि मॉडल वार्ड के लिए पार्किंग सबसे बड़ी चुनौती है। सेक्टर 9-10 में वाहनों का दबाव बहुत ज्यादा है। हमने दुकानदारों के सुझावों को मानते हुए गार्ड, मार्किंग और नो-एंट्री पर काम शुरू कर दिया है। मार्केट के आसपास की खाली सरकारी जमीन को पार्किंग में बदलने के लिए एचएसवीपी और नगर निगम की संयुक्त बैठक भी होगी।
अतिक्रमण पर सख्ती
नगर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पार्किंग की कमी की एक बड़ी वजह अतिक्रमण है। कई दुकानदारों ने सामान बाहर निकाल रखा है और कुछ लोगों ने ग्रीन बेल्ट पर कब्जा किया हुआ है। ऐसे दुकानदारों को प्रशसान ने चेतावनी दी है कि अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द विशेष अभियान चलाया जाएगा। डीसी फिर से मुआयना करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय रेजिडेंट्स का कहना है कि सुंदर सड़कें और लाइटें तभी काम आएंगी जब पार्किंग की बुनियादी समस्या हल होगी। दुकानदारों और ग्राहकों को उम्मीद है कि नए इंतजामों से शाम के समय लगने वाले जाम और रोज के चालानों से राहत मिलेगी। अब निगम और पुलिस की संयुक्त योजना के जमीन पर उतरने का इंतजार है, ताकि सेक्टर 9-10 को वाकई मॉडल कहा जा सके।



नगर निगम वार्ड 4 को मॉडल वार्ड बनाने का लक्ष्य है। इस लिए सड़कों और अन्य ढांचागत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पार्किंग की समस्या को दूर करना बेहद जरूरी है। दो स्थानों को पार्किंग के लिए तब्दील करने के लिए दाैरा किया है। दोनों स्थानों के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं और फिर इनको निगम सदन और कमिश्नर के समक्ष रखा जाएगा। -भारत हितैषी, पार्षद-वार्ड न. 4
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें