सीआईए स्टाफ जीरा के प्रभारी और मल्लांवाला पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस टीमों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान दोनों बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
फिरोजपुर के जीरा क्षेत्र में रविवार देर शाम पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से दोनों बदमाश जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों को काबू कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों आरोपी कई आपराधिक वारदातों में वांछित हैं।
विज्ञापन
फत्तेहगढ़ सभरा के पास हुई मुठभेड़
एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ जीरा के प्रभारी और मल्लांवाला पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फत्तेहगढ़ सभरा स्थित धुस्सी बांध की ओर जाते मिले।
विज्ञापन
पुलिस के रोकने पर की फायरिंग
पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने बाइक तेज कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने टीम पर करीब छह फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इसमें दोनों आरोपी जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया।
बदमाशों पर पहले भी कई मामले दर्ज
बदमाशों की पहचान हरजीत सिंह निवासी तलवंडी सोबा पट्टी और दिलबाग सिंह निवासी जोगे वाला के रूप में हुई है। उनके पास से दो पिस्तौल बरामद हुई हैं। दोनों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार उनकी गतिविधियों से क्षेत्र में दहशत का माहौल था।