हरियाणा सरकार ने चुनाव से ठीक पहले आईएएस और एचसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इनमें कुछ को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।
आईएएस सुमिता मिश्रा को वर्तमान कार्यभार के अलावा एमडी हरियाणा डेयरी डेवलेपमेंट कोआपरेटिव फेडरेशन और अंकुर गुप्ता को एचएलआरडीसी का अतिरिक्त प्रभार दिया है।
आईएएस अधिकारी संदीप गर्ग को वित्त विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। एसके गोयल को डीजी सप्लाई एंड डिस्पोजल और डीजी रोजगार का अतिरिक्त प्रभार दिया है।
सीआर राणा को एमडी हारट्रान व राजेश गुप्ता को सचिव प्रशासनिक सुधार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। टीएल सत्यप्रकाश को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा एमडी एचएसआईआईडीसी और एमडी हरियाणा फाइनेंशियल कार्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अशोक सांगवान प्रशासक हुडा गुड़गांव का कार्यभार देखेंगे, जबकि गुरमीत सिंह सचिव हरियाणा अल्पसंख्यक आयोग का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे।
एचसीएस वीरेंद्र सिंह अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव का काम देखेंगे और शिल्पी पातड़ सीईओ शिवालिक डेवलपमेंट अंबाला और सचिव हरियाणा एससी कमीशन होंगी।