फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डिंग ब्रांच के तीन जेई का तबादला

Thu, 01 May 2014 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी प्रशासन बुधवार को बिल्डिंग ब्रांच के तीन जूनियर इंजीनियर (जेई) का तबादला कर दिया।
विज्ञापन


बिल्डिंग ब्रांच के एसडीओ के अलावा बाकी के दो जेई और तीन ड्राफ्टमैन का तबादला वीरवार को किया जाएगा। बुधवार को चीफ इंजीनियर ने जिन तीन जेई का तबादला किया है

उनमें दलबीर सिंह, मधु और सुमित शामिल हैं। यह जूनियर इंजीनियर कई सालों से बिल्डिंग ब्रांच में काम कर रहे थे। उपायुक्त ने बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों द्वारा गड़बड़ी करने का मामले प्रकाश में आने के तुरंत बाद वित्त सचिव सर्वजीत सिंह को पत्र लिखकर इस ब्रांच में सालों से जमे कर्मचारियों का तबादला करने को कहा था।
विज्ञापन


उपायुक्त ने पत्र में स्पष्ट किया था कि यहां अब ऐसे स्टाफ को तैनात किया जाए, जिसने पहले कभी इस ब्रांच में काम नहीं किया हो। इसके बाद चुनाव आयोग से मंजूरी मांगी गई थी।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने एसडीओ बिल्डिंग के अलावा बिल्डिंग ब्रांच के आठ और कर्मचारियों के तबादले को मंजूरी दे दी थी। ध्यान रहे कि उपायुक्त यह स्पष्ट कर चुके हैं कि बिल्डिंग ब्रांच के नए एसडीओ के आने पर ही उन तीन कामर्शियल साइट्स की सील खोली जाएगी, जिन्हें गत बुधवार को सील किया गया था।

ऐसे में उम्मीद है कि शुक्रवार तक अगर नए एसडीओ की ज्वाइनिंग हो जाती है तो तीनों कामर्शियल साइट्स की सील खुल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें