हरियाणा के जिला अदालतों में तैनात 39 जजों के तबादले किए गए हैं। इनमें से 11 जिलों के सेशन जजों को भी इधर से उधर किया गया है।
सेशन जजों में अनिल कुमार को जगाधरी से पानीपत, निलिमा शांगला को पानीपत से फरीदाबाद, नीना चौधरी को अंबाला से पानीपत, ललित बत्रा को कुरुक्षेत्र से करनाल, अरुण कुमार त्यागी को चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र, अशोक कुमार को हिसार से फतेहाबाद, झम्मन राम चौहान को भिवानी से चंडीगढ़, सरिता गुप्ता को अंबाला से जगाधरी और बलजीत सिंह को फतेहाबाद से भिवानी भेजा गया है।
स्थानांतरित हुए अतिरिक्त सेशन जजों कृष्ण कुमार को रिवाड़ी से नारनौल, सुभाष मेेहला को फरीदाबाद से सिरसा, वेदपाल गुप्ता को हिसार से अंबाला, बिमलेश तंवर को अंबाला से भिवानी, शालिनी नागपाल को चंडीगढ़ से फतेहाबाद, सूर्य प्रताप सिंह को चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र, अराधना साहनी को चंडीगढ़ से कैथल, नरेश कुमार को नारनौल से पलवल, विमल कुमार को चंडीगढ़ से हिसार, संदीप कुमार गर्ग को जींद से जगाधरी, जसबीर सिंह को झज्जर से रिवाड़ी, हरबीर सिंह दहिया को मेवात से झज्जर, सुशील कुमार को नारनौल से सोनीपत, सुक्रमपाल को सोनीपत से नारनौल, रणधीर कुमार डोगरा को पलवल से नारनौल, अल्का मलिक को गुड़गांव से हिसार और अजय तेवतिया को रेवाड़ी से सोनीपत लगाया गया है।
अन्य स्थानांतरित अतिरिक्त सेशन जजों में राजिंदरपाल गोयल को सिरसा से गुड़गांव, राजिंदरपाल यादव को हिसार से मेवात, अब्दुल माजिद को भिवानी से अंबाला, प्रवीण गुप्ता को पानीपत से रिवाड़ी, विरेंद्र मलिक को भिवानी से पानीपत, जसबीर सिंह सिद्धू को कैथल से चंडीगढ़, अश्विनी कुमार को फतेहाबाद से रोहतक, पृथ्वीराज शर्मा को मेवात से हिसार, नरेंद्र सुरा को नारनौल से अंबाला, शशिबाला को भिवानी से चंडीगढ़, राजिंद्र सिंह ढांडा को कुरुक्षेत्र से हिसार, नरेंद्र को हिसार से भिवानी और डाक्टर आशु संजीव तिंजन को सोनीपत से भिवानी लगाया गया है।