फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने चार आईएएस का बढ़ाया कद, 5 आईएएस व 9 एचसीएस के तबादले

Tue, 08 Jan 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने पांच आईएएस और नौ एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। चार आईएएस अधिकारियों को और पावरफुल किया गया है। आईएएस धनपत सिंह ट्रांसपोर्ट के अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के एएसीएस का अतिरिक्त जिम्मा भी संभालेंगे। आईएएस नीरजा शेखर की छुट्टी पर जाने के कारण उन्हें ये अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। 

विज्ञापन


बी. उमाशंकर को जीएमडीए गुरुग्राम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। संजय जून मत्स्य पालन विभाग के निदेशक का अतिरिक्त काम भी देखेंगे। डीके बेहरा को निदेशक मौलिक शिक्षा के अलावा खनन एवं ज्यूलॉजी का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। आईएएस अनीता यादव अब नगर निगम फरीदाबाद की आयुक्त होंगी। एचसीएस भूपेश कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट सिरसा लगाया गया है। सतीश कुमार जैन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक प्रशासन का अतिरिक्त जिम्मा भी देखेंगे। 

नियुक्ति का इंतजार कर रही अनु को एचएसबीपी गुरुग्राम की संपदा अधिकारी प्रथम का जिम्मा सौंपा है। रीगन कुमार को फिर से एसडीएम फिरोजपुर झिरका लगाए गए हैं। निलंबन बहाल होने के बाद सरकार ने उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक प्रशासन लगाया था। बीते वर्ष रीगन पर उत्कर्ष सोसायटी में महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। 
विज्ञापन


मीनाक्षी दहिया एसडीएम अंबाला के साथ नगर निगम अंबाला की आयुक्त का कार्यभार देखेगी। गौर मिड्डा को सूचना एवं जनसंपर्कके संयुक्त निदेशक प्रशासन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। प्रशांत सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्रगढ़, सीईओ जिला परिषद नारनौल व डीआरडीए नारनौल होंगे। सतिंद्र सिवाच अंबाला नगर निगम के संयुक्त आयुक्त लगाए गए हैं व एचएसबीपी के संपदा अधिकारी का उन्हे अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। वकील अहमद एसडीएम हथीन लगाए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें