फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ आईएएस, 20 पीसीएस अफसरों का तबादला

Sun, 13 Jul 2014 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने आठ आईएएस और 20 पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। डॉ. एस करुणा राजू को मुख्यमंत्री का विशेष प्रमुख सचिव बनाया गया है। गुरकीरत पाल सिंह समाज भलाई डायरेक्टर होंगे, उन्हें एमडी मार्कफेड का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मोहिंदर पाल अरोड़ा को फूड सप्लाई विभाग का विशेष सचिव, सुप्रीत सिंह गुलाटी को एडीसी विकास लुधियाना और ईशा को एडीसी जनरल मानसा बनाया गया है। इनके पास एडीसी विकास का अतिरिक्त चार्ज होगा।

सुमित जारंगल को एडीसी जनरल बठिंडा, घनश्याम थोरी को लुधियाना निगम का एडिशनल कमिश्नर और कुमार सौरभ राज को पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन का सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


बदले गए 20 पीसीएस अफसरों में महिंदर पाल को एडीसी जनरल पटियाला, गुरप्रीत खैरा को सीए जेडीए व चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर, हरजीत सिंह कंधोला को पीडब्ल्यूडी का विशेष सचिव, भूपिंदर सिंह को अमृतसर का एडीसी जनरल, करनैल सिंह को फाजिल्का का एसडीएम, नीरू कत्याल गुप्ता को लुधियाना का एडीसी जनरल, परमजीत सिंह को कपूरथला का एसडीएम, रिशिपाल सिंह को लुधियाना निगम का एडिशनल कमिश्नर, नवजोत कौर को एसीए गमाडा, राजदीप सिंह बराड़ को जालंधर का एसडीएम, आनंद सागर शर्मा को गुरदासपुर का असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल व ग्रीवांसेज), नयन को मोहाली निगम का ज्वाइंट कमिश्नर, चरनदीप सिंह को फिरोजपुर का डीटीओ, अनुप्रीता जौहल को समराला का एसडीएम बनाया गया है।

इसी तरह राजेश कुमार शर्मा को अमृतसर में एसडीएम-2, सुरिंदर कौर को मोगा का एसडीएम, अनीता दर्शी को संगरूर का एसडीएम, गुरजीत सिंह को जलालाबाद का एसडीएम, हरचरन सिंह को सरदूलगढ़ का एसडीएम और कुलदीप सिंह चंदी को कपूरथला का एडीसी जनरल नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें