पंजाब सरकार ने बुधवार को एक आदेश जारी कर छह आईएएस और 12 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस संबंध में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आईएएस अधिकारियों में राजी पी. श्रीवास्तव को सचिव प्रसोनल व निदेशक मैगासिपा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
जबकि कुमार अनुग्रेस प्रसाद सिन्हा को सचिव संसदीय मामले और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन के सचिव पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विकास प्रताप को सचिव स्थानीय सरकार व पावरकॉम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। हरभूपिंदर सिंह को सचिव स्कूल शिक्षा लगाया गया है। वहीं कुमार सौरभ राज को अतिरिक्त डिप्टी कमीशनर जनरल पठानकोट लगाते हुए कमिश्नर म्यूनिसिपल कारपोरेशन पठानकोट का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। केशव हिंगोनिया को पंजाब लोक सेवा आयोग पटियाला में सचिव पद पर तैनात किया गया है।
पीसीएस अधिकारियों में गुरदीप सिंह को विशेष सचिव कृषि, विमल कुमार सेतिया को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) फिरोजपुर लगाया गया है। सेतिया को डिप्टी कमिश्नर (विकास) फिरोजपुर का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है। जसबीर सिंह-2 की सेवाएं कमिश्नर म्यूनिसिपल कारपोरेशन मोगा के लिए स्थानीय सरकार विभाग को सौंपी गई हैं।
जबकि राकेश कुमार पोपली को सबडिवीजनल मजिस्ट्रेट बाबा बकाला, राकेश कुमार को सबडिवीजनल मजिस्ट्रेट मानसा लगाते हुए इस्टेट अधिकारी, विकास अथारिटी बठिंडा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। सुरेंदर सिंह को सबडिवीजनल मजिस्ट्रेट जगराओं, हरदीप सिंह धालीवाल को सबडिवीजनल मजिस्ट्रेट अजनाला, सौरभ कुमार अरोड़ा को सबडिवीजनल मजिस्ट्रेट बटाला, मनजीत सिंह चीमा को अस्टेट अधिकारी पटियाला विकास अथॉरिटी पटियाला नियुक्त करते हुए सचिव (परीक्षा) पंजाब लोक सेवा आयोग पटियाला का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
अमरेंद्र सिंह टिवाणा को सबडिवीजनल मजिस्ट्रेट गुरू हरसहाय, दमनदीप कौर को सबडिवीजनल मजिस्ट्रेट फिल्लौर और नवनीत कौर बल को सबडिवीजनल मजिस्ट्रेट धारकलां लगाते हुए सहायक कमिश्नर (जनरल) पठानकोट का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।