पंजाब सरकार ने 14 पीपीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए स्थान पर सेवाएं देने के निर्देश दिए गए हैं। पीपीएस जगदीप सिंह को एसपी (एनआरआई विंग, पंजाब), भूपेन्द्र सिंह को डीएसपी (सतर्कता ब्यूरो पंजाब), प्रवीण कुमार को एसपी (सतर्कता ब्यूरो पंजाब), प्रितपाल सिंह एसी (4 आईआरबी, कपूरथला), अजमेर सिंह को एसपी (एसपीयू पंजाब), रविंदर पाल सिंह को एडीसीपी (औद्योगिक सुरक्षा, जालंधर), हरविंदर पाल सिंह को एसी (1 सीडीओ बटालियन बहादुरगढ़ पटियाला). मनोहर लाल को एसपी (1, पठानकोट) तैनात किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर कौर को ऑफिशियेटिंग एसपी के रैंक पर आर्म्ड बटालियनों की निगरानी के लिए तैनात किया जा सकता है, जिसमें बठिंडा जोन के एआरपी मुख्यालय शामिल हैं। इसी प्रकार गुरमीत कौर को एसी दूसरी आईआरबी लड्डा कोठी संगरूर , गुरप्रीत कौर को एससी (तीसरी आरबीआई बटालियन, लुधियाना), सुरिंदरपाल सिंह को एडीसीपी (स्पेशल ब्रांच लुधियाना), संदीप शर्मा को एसपी (एच) अमृतसर (ग्रामीण) और हरप्रीत सिंह को प्रबंधकीय आधार पर एसपी (खुफिया विंग, एसटीएफ) में तैनात किया गया है।