फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों पर पड़ी धुंध की मार, 21 घंटे चल रही लेट

Thu, 01 Dec 2016 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
विज्ञापन
train - फोटो : pti
विज्ञापन
देश के पूवोत्तर राज्यों के बाद दिल्ली, हरियाणा और अब पंजाब में धुंध छाने के कारण जहां एक ओर वाहनों की गति धीमी हो गई है वहीं लंबी दूरी की रेलगाड़ी 21 घंटे तक लेट चल रही है। 
विज्ञापन


धुंध के कारण रेलवे ने 1 दिसंबर से देश की 149 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया जबकि 60 के फेरे घटाए हैं, लेकिन इसमें उद्यान आभा का नाम शामिल नहीं है। इससे लगता है कि राजस्थान के श्रीगंगानगर से चलकर सात राज्यों को पार करती हुई पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर को जाने वाली उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस भी लेट चलती रहेगी लेकिन इसे रद्द नहीं किया जाएगा। 

सहायक स्टेशन अधीक्षक गोपाल बंसल ने बताया कि अबोहर स्टेशन से गुजरने वाली लगभग सभी गाड़ियां धुंध के कारण लेट चल रही हैं। हावड़ा से चलकर श्रीगंगानगर को जाने वाली 13007 उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 5 बजकर 30 मिनट के बजाय 21 घंटे देरी से चलकर अगली रात 2 बजकर 30 मिनट पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धुंध के कारण 21 घंटे तक लेट चल रही रेलगाड़ी

ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पुरानी दिल्ली-श्रीगंगानगर आने वाली दैनिक इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम 7 बजकर 40 मिनट के बजाय रात 12 बजकर 30 मिनट पर अबोहर पहुंची। रात 11 बजे आने वाली हरिद्वार इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर पहुंची।

इसी प्रकार से दिल्ली की ओर जाने वाली गाड़ियों में बुधवार रात 10 बजे जाने वाली उद्यान आभा एक्सप्रेस वीरवार सुबह 11 बजे रवाना की गई। वहीं वीरवार सुबह 5 बजे यहां से रवाना होने वाली हरिद्वार इंटरसिटी 8 बजकर 30 मिनट पर रवाना हुई। 

6 बजकर 40 मिनट पर जाने वाली पुरानी दिल्ली दैनिक एक्सप्रेस करीब 10 बजे गई। फिरोजपुर-श्रीगंगानगर दैनिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़ी अपने निर्धारित समय सुबह 8 बजे के बजाय 9 बजकर 20 मिनट पर अबोहर पहुंची। गाड़ियों की लेटलतीफी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं टिकट रद्द होने के कारण रेलवे को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें