चंडीगढ़। शहर मे महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, वह अपने घर के कामकाज के साथ समाज के लोगों के लिए बेहतर काम करते हुए अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन रही है। वह जिम्मेदारी से सोसाइटी के लिए अपना काम कर रही है और अपने घरेलू कर्तव्य को भी निभा रही है।
चंडीगढ़ के सेक्टर 37 की रहने वाली नंदिका मेहता शहर के एक जिम में ट्रेनर के तौर पर काम करती है, वह खुद भी एक बॉडी बिल्डि़ंग से जुड़ी हुई है। शहर और अन्य जगहों पर होने वाले बॉडी बिबिल्डिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए मेडल और ट्राफियां भी बटोर रही है। अपने इसी पैशन के जरिए वह जिम में महिलाओं और लड़कियों को पर्सनल ट्रेनर के तौर पर ट्रेनिंग देती है।
नंदिका मेहता 34 वर्ष की है और शादीशुदा है। इनके पति भी जिम ट्रेंनर के तौर पर काम करते है। इनके चार बच्चे हैं। नंदिका ने बताया कि वह अपने परिवार को भी समय देती है और अपने ट्रेनिंग शेड्यूल के मुताबिक जिम भी जाती है। सुबह 7.30 से लेकर 11.30 बजे और उसके बाद घर पर आकर बच्चों की देखभाल करती है।
15 वर्षों से कर रही काम
नंदिका पिछले 15 वर्षों से महिलाओं को ट्रेनिंग देती है इसके साथ ही महिलाओं के लिए भी बेहतर काम कर रही है। वह उनक महिलाओं के लिए काम करती है जिन्हें किसी न किसी तरह का डिप्रेशन होता है, महिलाओं को आने वाली दिक्कतों उनकी डाइट, वेट लूज को लेकर वह निशुल्क काउंसलिंग करती है। जिससे इन महिलाओं को फायदा मिल सके।