फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: संत हरि पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बना एकता और संस्कारों का संदेशवाहक

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। संत हरि पब्लिक स्कूल द्वारा एकता में ताकत है थीम पर विद्यालय का वार्षिक महोत्सव कलाग्राम, चंडीगढ़ में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर भारत विकास परिषद आईटी पार्क शाखा के अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, कोऑर्डिनेटर प्रमोद आहूजा, महिला जिला अध्यक्ष संदीप कौर, जिला प्रतिनिधि शिवानंद मिश्रा, एडवोकेट अजय कुमार शर्मा एवं हिमानी शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जितेंद्र पाल मल्होत्रा और स्कूल के चेयरमैन सरदार गुरुकबाल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से ज्योति प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और संस्कारों का संदेश दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर आधारित प्रस्तुति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही, जिसने अभिभावकों और अतिथियों को गहराई से सोचने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

सीनियर कक्षाओं की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत पंजाबी गिद्दा ने सभागार को तालियों की गूंज से भर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य अंतरजोत सिंह ने शिक्षकों के परिश्रम की सराहना करते हुए अभिभावकों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया और विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अपने हुनर निखारने के लिए प्रेरित किया। कोऑर्डिनेटर राजवीर कौर ने विद्यालय प्रबंधन को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें