फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें! एक्सप्रेस ट्रेनों का टाइम बदला, देखें नई सारिणी

Thu, 10 Sep 2015 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसेंजर्स के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने 5 एक्सप्रेस ट्रेनों का टाइम बदल दिया है। ये चंडीगढ़ से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। समय परिवर्तन ट्रेनों को धुंध और कोहरे से बचाने के लिए किया है।
विज्ञापन


रेलवे की नई समय सारिणी एक अक्तूबर से लागू होगी। इस संबंध में दिल्ली बड़ौदा हाउस ने जोन के सभी मंडल अधिकारियों को सर्कुलर जारी कर आदेश दिया है।

रेलवे ने चंडीगढ़ से चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, डिबरुगढ़ एक्सप्रेस, यशवंतपुरा एक्सप्रेस और चंडीगढ़-बनारस स्पेशल एक्सप्रेस के समय में फेरबदल किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

देखिए ये होगी ट्रेनों की नई समय सारणी

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि नई समय सारिणी के मुताबिक सद्भावना एक्सप्रेस पहले रात 09:10 बजे चलती थी। लेकिन यह ट्रेन अब 10 मिनट पहले रात 9:00 बजे गंतव्य के लिए रवाना होगा।

इसी तरह ऊंचाहार एक्सप्रेस 4:30 बजे के बजाय 4:20 बजे चलेगी। डिबरुगढ़ एक्सप्रेस 11:15 बजे के बजाय 11:05 बजे चलेगी। यशवंतपुरा एक्सप्रेस 03:15 बजे के बजाय 03:05 बजे चलेगी। चंडीगढ़-बनारस स्पेशल एक्सप्रेस 11:15 बजे के बजाय 11:10 बजे चलेगी।

एसएमएस से अपडेट करेगा रेलवे
ट्रेनों के समय में परिवर्तन होने की जानकारी रेलवे यात्रियों को उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये भी देगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को एनाउंसमेंट के जरिये सूचित किया जाएगा।

प्लेटफार्म पर लगे इलेक्ट्रानिक डिस्पले बोर्ड के माध्यम से भी लोगों को ट्रेनों के समय में परिवर्तन की जानकारी दी जाएगी। समय की जानकारी रेलवे के नेशनल इंक्वायरी पर फोन करके भी ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें