फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! आज से रेलवे की समय सारिणी बदली

Thu, 01 Oct 2015 08:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन पैसेंजर्स ध्यान दें। बदलते मौसम के कारण आज से रेलवे की समय सारिणी बदल गई है। नया टाइम शेड्यूल यहां पढ़ सकते हैं। हिसार स्टेशन से सुबह चलने वाली हिसार-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन


यह ट्रेन एक अक्तूबर से हिसार स्टेशन से सुबह 6.10 की बजाय 15 मिनट की देरी से 6.25 बजे चलेगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के नंबर में बदलाव किया जा गया है।

एक अक्तूबर से हिसार-बीकानेर ट्रेन 54828 की जगह 74834, बीकानेर-हिसार ट्रेन 54827 की जगह 74833, हिसार-जोधपुर ट्रेन 54824 की बजाय 74836, जोधपुर-हिसार ट्रेन 54823 की बजाय 74835 के नाम से जानी जाएगी।

इसके अलावा रेवाड़ी-हिसार ट्रेन 59723 की बजाय 74845, हिसार-रेवाड़ी ट्रेन 59724 की बजाय 74846, रेवाड़ी-हिसार 59725 की बजाय 74847 व हिसार-रेवाड़ी ट्रेन 59726 की बजाय 74848 के नाम से जानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें