फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटकर गिरने से दो घंटे तक ठप रहा रेलवे ट्रैक, अलग-अलग स्टेशनों पर रोकी गईं आधा दर्जन ट्रेनें

Sun, 18 Aug 2019 12:53 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत
विज्ञापन
एचटी लाइन का तार टूटकर गिरा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

शहर के मोहन नगर के पास शनिवार सुबह एचटी लाइन का तार टूटकर ओएचई पर गिर गया। ओएचई लाइन के टूटने के बाद करीब दो घंटे तक रेल ट्रैक बाधित रहा। दिल्ली की तरफ जाने वाले ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया। ट्रेनें नहीं चलने से दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें रोडवेज बसों और निजी वाहनों में सफर करने को मजबूर होने पड़ा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो घंटे बाद ओएचई जोड़कर ट्रैक को बहाल किया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विस चुनाव 2019: जींद में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, बोले- '370 वोट से अनुच्छेद 370 को हटाया'

फाजिलपुर पॉवर हाउस से 33 केवी सूरज स्टील सब स्टेशन पर बिजली सप्लाई होती है। फाजिलपुर पॉवर हाउस की एचटी लाइन दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक से होकर गुजरती है। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एचटी लाइन का तार टूटकर ओएचई पर गिर गया। इसके बाद ओएचई टूटने से रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका दिया गया। ट्रेनें नहीं चलने पर दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद नरेला से पहुंचे मौके पर कर्मचारियों ने ओएचई को जोड़ने का काम शुरू किया। इस दौरान यात्रियों को रोडवेज बसों और निजी वाहनों में दिल्ली की ओर रवाना होना पड़ा। 
विज्ञापन


सोनीपत से साहिबाबाद जाने वाली पैसेंजर को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 10 मिनट बाद सोनीपत स्टेशन से रवाना किया गया। वहीं पानीपत से गाजियाबाद जाने वाली पैसेंजर को सांदल कलां और सोनीपत के बीच एक घंटे तक रोका गया। पानीपत से पुरानी दिल्ली जाने वाली पैसेंजर को गन्नौर रेलवे स्टेशन पर 1 घंटा 20 मिनट तक रोका गया। कुरुक्षेत्र से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली पैसेंजर को दीवाना रेलवे स्टेशन पर 30 मिनट तक रोका गया।

Trending Videos
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से पुरानी दिल्ली जाने वाले पैसेंजर को भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 20 मिनट के लिए रोका गया। झेलम एक्सप्रेस को एक घंटे के लिए पानीपत स्टेशन पर रोका गया, जिसके चलते दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डाउन ट्रैक शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे दुरुस्त हो पाया। 
सूरज स्टील सब स्टेशन की लाइन को मिनी सचिवालय की एचटी लाइन से जोड़ा

सूरज स्टील सब स्टेशन में जाने वाली एचटी लाइन को मिनी सचिवालय की एचटी लाइन से जोड़ा गया। करीब डेढ़ घंटे बाद मंडी क्षेत्र की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को राहत मिल सकी। सूरज स्टील सब स्टेशन की एचटी लाइन को जोड़ने के लिए रेलवे की ओर से अभी तक परमिशन नहीं मिली है। परमिशन मिलने के बाद बिजली निगम की ओर से एचटी लाइन को जोड़ा जाएगा। रेलवे ट्रैक के चालू होने के बाद रेलवे और बिजली निगम के अधिकारियों द्वारा कागजी कार्रवाई भी की गई। 

मोहन नगर के पास शनिवार सुबह एचटी लाइन टूटने से ओएचई टूट गई थी। जिस कारण अप और डाउन ट्रैक बाधित रहा। ओएचई तार टूटने के कारण सभी पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों को यथास्थान रोकना पड़ा- गजेंद्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक 

फाजिलपुर पॉवर हाउस से 33 केवी सूरज स्टील सब स्टेशन को जोड़ रखा है। मोहन नगर के पास एचटी लाइन का तार टूटकर ओएचई पर गिर गया, जिसके चलते रेलवे ट्रैक और मंडी क्षेत्र की कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई। मिनी सचिवालय की एचटी लाइन से सूरज स्टील सब स्टेशन को जोड़कर मंडी क्षेत्र में सप्लाई शुरू कर दी है- जेसी शर्मा, एक्सईएन बिजली निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें