फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों के लिए रेलवे की बहुत बड़ी सुविधा

Thu, 27 Aug 2015 12:52 PM IST
अवधेश शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। यात्री सफर के दौरान किसी भी रेलवे स्टेशन पर आराम करने के लिए रिटायरिंग रूम को ऑनलाइन बुक करा सकते हैं। रेलवे ने यह सुविधा तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी है। यात्रियों की रिटायरिंग रूम के लिए मामूली शुल्क अदा करना पड़ेगा। यह शुल्क बुकिंग के दौरान ही यात्री के अकाउंट से कट जाएगा।
विज्ञापन


स्टेशन पर रिटायरिंग रूम के लिए यात्री को स्टेशन अधीक्षक को बुकिंग स्लिप दिखानी होगी। रेलवे ने यह सुविधा स्टेशन अधिकारियों की मनमानी पर नकेल कसने के लिए शुरू की है। ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने से यात्रियों को रिटायरिंग रूम फुल होने की भी चिंता नहीं सताएगी।

ब्रेक जर्नी करने वाले यात्रियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। उन्हें रात गुजारने के लिए होटल का रुख नहीं करना पड़ेगा। अभी तक यात्रियों को ब्रेक जर्नी करने के लिए हजारों रुपये होटल पर खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल अधिकारी ऐसे करते थे बुकिंग

रिटायरिंग रूम की ऑनलाइन बुकिंग न होने से स्थानीय स्टेशन अधिकारी अपनी मर्जी के मुताबिक बुकिंग करते थे। वह प्राथमिकता रेल कर्मचारियों और अपने रिश्तेदारों को देते थे।

रेलवे से जुड़े जानकारों का कहना है कि अधिकांश रेलवे स्टेशनों पर यह खेल चलता था। इस संबंध में यात्री मंडल अधिकारियों से शिकायत भी करते थे। जिस पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे ने ऑनलाइन बुकिंग शुरू की है।

यात्री ऐसे करवा सकते हैं बुकिंग
यात्रियों को रिटायरिंग रूम की बुकिंग के लिए रेलवे की साइट पर जाना होगा। वहां दिए गए ऑप्शन में रिटायरिंग रूम को चुनने के बाद उस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक फॉर्मेट खुलेगा। जिसमें अपने संबंध में जानकारी देनी होगी। यात्री को यह भी भरना होगा कि उसे कब और कितने बजे किस स्टेशन पर रिटायरिंग रूम चाहिए।

चंडीगढ़ स्टेशन पर बनेगा रिटायरिंग रूम
यात्रियों को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रिटायरिंग रूम की सुविधा के लिए अभी कुछ समय का इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि नॉर्दर्न रेलवे के एजीएम ने स्टेशन पर रिटायरिंग रूम के निर्माण की फाइल को हरी झंडी दे दी है।

वर्तमान में स्थानीय रेल अधिकारी रिटायरिंग रूम पर आने वाली लागत और ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया को पूरा करने में जुटे हैं। स्थानीय रेल अधिकारियों का कहना है कि अक्तूबर माह में रिटायरिंग रूम का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें