रेलवे ने छुट्टियों से पहले लोगों को तीन स्पेशल ट्रेनों का तोहफा दे दिया है। साथ ही कुछ ट्रेनों में एक्सट्रा कोच भी लगाए जाएंगे। दरअसल, ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। गर्मियों की छुट्टियां भी होने वाली हैं। इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे अंबाला मंडल ने चंडीगढ़ से तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें हरिद्वार और वैष्णो देवी के लिए चलेंगी।
पहली ट्रेन 26 जून तक हर रविवार को हरिद्वार के लिए चलेगी। यह हरिद्वार से 7 बजे रवाना हुआ करेगी और साढ़े 11 सुबह चंडीगढ़ पहुंचेगी। फिर चंडीगढ़ से 1:40 पर रवाना होगी और शाम साढ़े 6 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन हर रविवार को 30 जून तक वैष्णो देवी के लिए चलेगी। यह ट्रेन कालका से वीरवार को एक बजे चलेगी और कटरा से रात को 9 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी।
इसके अलावा रेलवे लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, इलाहाबाद-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस में एक्स्ट्रा कोच लगाने जा रहा है। ट्रेन नंबर 12046/12045 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में 1 एक्स्ट्रा चेयरकार कोच 30 जून तक लगेगा।