फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक से उतर खेतों में जा पहुंची ट्रेन, देखें वीडियो

Sun, 28 Dec 2014 02:49 PM IST
रवि अटवाल, गोविंद परवाना/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पास बने रेल ट्रैक पर एक ट्रेन अपने आप पीछे की ओर चल पड़ी। दो डिब्बे ट्रैक से उतरकर खेतों में पहुंच गए। हादसा, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के करीब एक किलोमीटर दूर गांव मौलीजागरां के पास हुआ। यहां सर्विस ट्रैक पर स्पेयर ट्रेन के तीन डिब्बे खड़े थे।
विज्ञापन


डिब्बों के आगे-पीछे इंजन नहीं था। ढलान के कारण डिब्बे नीचे की ओर अपने आप चल पड़े। सर्विस ट्रैक के खत्म होने वाली जगह पर ब्रेकर को भी डिब्बों ने तोड़ दिया। ट्रेन के दो डिब्बे तो झाड़ियों से होते हुए खेतों में घुस गए। वहीं, एक डिब्बा वहीं पर टेढ़ा हो गया। ट्रेन के डिब्बों में चंडीगढ़-अमृतसर इंटरसिटी और शताब्दी के डिब्बे थे।

जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां कुछ ही दूरी पर आबादी बसी है। अगर झाड़ियों में डिब्बे की स्पीड धीमी न होती तो हादसा बड़ा हो सकता था। इस हादसे के पीछे निश्चित तौर पर स्थानीय रेलवे अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इससे पहले भी रामपाल की पेशी के दौरान उंचाहार एक्सप्रेस चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अपने आप चल पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखिए, वीडियो -

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें