गर्मियों की छुट्टी के कारण चंडीगढ़ से चलने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। इस कारण रेलवे ने चंडीगढ़ से गोवा, कोचुवेली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगा दिया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से गोवा की ट्रेन (12450) हर सोमवार और शनिवार रात डेढ़ बजे चलती है। कोचुवेली के लिए केरल संपर्क क्रांति ट्रेन हर बुधवार और शुक्रवार को सुबह 8.55 बजे यहां से रवाना होती है।