फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी: मछलियां पकड़ने के लिए नदी में कीटनाशक डाला

Sun, 08 May 2016 07:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी

सार

  • मछलियां पकड़ने के लिए नदी में कीटनाशक डालने का मामला
  • मछली पालन विभाग के दो कर्मियों पर गिरी गाज
  • विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर ने दो को किया सस्पेंड
  • पुलिस ने खुली एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी शहर के खांडली क्षेत्र में बहने वाली नदी में कीटनाशक डाल मछलियां पकड़ने के मामले में मछली पालन विभाग के दो कर्मियों को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार की शाम को कुछ अज्ञात लोगों ने नदी में कीटनाशक का प्रयोग कर मछलियां पकड़ने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


लोगों द्वारा डाले गए कीटनाशक से नदी में भारी संख्या में मछलियां मर गई थी, जबकि आरोपी लोग भागने में सफल रहे थे। रविवार को मामले को गंभीरता से लेते हुए मछली पालन विभाग ने अपने दो कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर बशीर अहमद ने बताया कि नदी में कीटनाशक का प्रयोग कर मछलियां पकड़ना कानूनी अपराध है। इस क्षेत्र में तैनात दो कर्मचारी फील्ड सुपरवाइजर मोहम्मद नजीर और फिशरी वार्ड अजेय शर्मा को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


असिस्टेंट डायरेक्टर के अनुसार उन्होंने रविवार को क्षेत्र का दौराकर कुछ लोगों से आरोपी लोगों के नाम जानने का प्रयास भी किया है। इस मामले में पुलिस का भी पूरा सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी पहचान करने के बाद धर पकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें