धुंध का असर मंगलवार को एयरपोर्ट और स्टेशन पर साफ तौर पर दिखा। सोमवार को जहां चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें 11 घंटे लेट रहीं। वहीं मुंबई और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट दो घंटे देरी से पहुंची।
सोमवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस 11 घंटे, कालका-हावड़ा एक्सप्रेस 4.30 घंटे, पाटलीपुत्र-दानापुर एक्सप्रेस 2.20 घंटे, नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक घंटे, लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस 1.30 घंटे, केरल संपर्क क्रांति 1.11 घंटे, अंबाला-अंदौरा पैसेंजर ट्रेन 1.30 घंटे, यशवंतपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 1 घंटे लेट रही।
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन राजेंद्र दत्ता ने बताया कि लांग रूट की ट्रेनें बाधित रही हैं। धुंध के चलते यह ट्रेनें लेट हुई हैं। विजिबिलिटी कम होने के कारण दिल्ली जाने वाली शाम 4.50 बजे जेट कनेक्ट की फ्लाइट, जम्मू से दोपहर में आने वाली 1.25 इंडिगो की फ्लाइट, दोपहर 12.25 बजे मुंबई से आने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट दो घंटे लेट रही।