फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी के निवासियों के लिए खुशखबरी!

Wed, 04 Dec 2013 10:26 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली और चंडीगढ़ से पंचकूला जाना छह माह बाद आसान हो जाएगा। मौलीजागरां (विकासनगर) में बन रहा रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) मई के अंत तक आवाजाही के लिए शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इस आरयूबी के शुरू होने से मोहाली या चंडीगढ़ के दक्षिणी सेक्टरों से पंचकूला जाने के लिए लोगों को हाउसिंग बोर्ड चौक की तरफ से नहीं जाना पड़ेगा।

मंगलवार को प्रशासन के इंजीनियरिंग और वित्त सचिव वीके सिंह, चीफ इंजीनियर एसके चड्ढा और इंजीनियरिंग विभाग के अन्य अधिकारियों ने आरयूबी का निरीक्षण किया।

इस दौरान वीके सिंह ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों से काम में तेजी लाने को कहा। चड्ढा ने कहा कि आरयूबी को मई तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस प्रोजेक्ट पर 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आरयूबी बनाने का काम लगभग एक साल पहले शुरू हुआ था।

सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आरयूबी की प्लानिंग में समय लगा है। लेकिन, इससे बनने से लोगों को काफी फायदा होगा।

विकासनगर पर रेल फाटक अकसर ट्रेनों के गुजरने से बंद रहता था, जिससे लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। इस वजह से बहुत से लोग इस सड़क का उपयोग नहीं करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरयूबी शुरू होने से लोग पंचकूला जाने के लिए इस सड़क का उपयोग करेंगे। उन्होंने बताया चंडीगढ़ की तरफ की सड़क को तो प्रशासन चौड़ा कर रहा है।

हरियाणा सरकार से भी पंचकूला की तरफ की सड़क को चौड़ा करने को कहा गया है। रेलवे की ओर से भी अपने हिस्से का काम किया जा रहा है।

सिंह ने बताया कि मनीमाजरा में मॉडर्न कांपलेक्स में बनने वाले आरयूबी में पानी पी पाइप लाइन की अड़चन आ रही है। इसका भी समाधान निकाला जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें