फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में होंगे प्रधानमंत्री मोदी, बदला गया ट्रैफिक रूट, यहां देखें

Mon, 20 Jun 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मोदी की योग क्लास के सुरक्षा इंतजाम करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं, इसलिए कुछ देर के लिए ट्रैफिक रूट में भी फेरबदल किया गया है। हालांकि वीवीआईपी काफिले के मूवमेंट के दौरान उस रूट पर ट्रैफिक को पांच मिनट पहले ही रोक दिया जाएगा। 21 जून को यूटी, पंजाब, हरियाणा के अर्द्धसैनिक बलों के करीब सात हजार जवान पीएम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। जिसमें एसपीजी व एनएसजी के कमांडो भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो आयोजन स्थल से लेकर दो किलोमीटर तक बिना इजाजत परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। दो किलोमीटर के दायरे की इमारतों व घरों पर कमांडो व पुलिस के कर्मचारी तैनात रहेंगे। प्रधानमंत्री का काफिला सुबह 6.30 बजे पंजाब राजभवन से कैपिटल कॉम्प्लेक्स पहुंचेगा। इसके बाद वापस पंजाब राजभवन आयेगा और 8.30 बजे ट्रांसपोर्ट लाइटों से होता हुआ काफिला एयरपोर्ट पहुंचेगा। जहां से मोदी अपने प्राइवेट चार्टड प्लेन से दिल्ली लौट जाएंगे।

इस तरह से एक दिन पहले सुरक्षा के लिहाज से पूरा चंडीगढ़ एक अभेद किले में बदल गया है। आयोजन स्थल कैपिटल कॉम्प्लेक्स से लेकर प्रधानमंत्री के आने जाने के रूट पर अर्द्धसैनिक बल के कर्मी व अन्य सुरक्षा कर्मचारी ही दिख रहे थे। पुलिस अफसर आयोजन स्थल पर सुरक्षा व अन्य प्रबंधों का जायजा लेते नजर आए। यूटी पुलिस के आईजी तेजिंदर सिंह लूथरा ने बताया कि योग दिवस के लिए सुरक्षा प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें