फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं जज साहिब की रिश्तेदार हूं, चालान मत करना'

Wed, 01 Mar 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
अधिकारी ने फोन पर बात करने की जगह काट दिया चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एयरपोर्ट रोड पर आईआईएसईआर के पास मंगलवार दोपहर ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक्टिवा पर दो लड़कियां और एक लड़का वहां पहुंचा। पुलिस ने जब उन्हें रोककर कागज दिखाने को कहा तो ड्राइव कर रही लड़की ने खुद को जज की रिश्तेदार बताया। साथ ही उसने फोन मिलाकर उनसे बात करवाने लगी। ट्रैफिक पुलिस-2 के इंचार्ज मनफूल सिंह ने फोन पर बात नहीं की और चालान काटकर लड़की के हाथ में थमा दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान मनफूल सिंह ने कहा कि उन्हें एसएसपी के आदेश हैं कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को किसी तरह की ढील न दी जाए। बाद में उन्होंने लड़की को समझाया कि वह हमेशा सड़क नियमों का पालन करे। 

साइन करने को कहा तो लगाया अंगूठा
इस दौरान जब ट्रैफिक पुलिस ने लड़की से चालान पर साइन करने को कहा तो वह इससे पीछे हट गई। उसने चालान पर साइन करने की जगह अंगूठा लगाया। पुलिसकर्मी यह नहीं समझ पा रहे थे कि लड़की अनपढ़ है या फिर जानबूझकर उसने ऐसा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


124 चालान, सात वाहन किए जब्त
इस दौरान शहर में ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को 124 चालान काटे। साथ ही सात वाहनों को जब्त किया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें