फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Advisory: चंडीगढ़ में मंगलवार को ये सड़कें बंद रहेंगी, रूट डायवर्ट, वैकल्पिक रास्ते अपनाएं वाहन चालक

Mon, 08 Jul 2024 08:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

Chandigarh Traffic Advisory: शहर में मंगलवार को कुछ सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इससे वाहन चालकों को परेशानी न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एडवाइजरी भी जारी की गई है। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ की सड़क - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में आज कुछ सड़के आम लोगों के लिए बंद रहेंगी। इसके चलते कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की तरफ से लोगों के लिए एडवाइजरी के तौर पर सूचित किया गया है कि इन सड़कों का इस्तेमाल करने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन


बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू मंगलवार को पंजाब राजभवन में सुबह 10 बजे शपथ लेंगे। इसके लिए राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में कई आलाधिकारियों सहित हाईकोर्ट के कई जज व अन्य भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह के चलते चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से वीआईपी मूवमेंट के चलते कुछ सड़कों को बंद किया जाएगा, जिसके चलते रूट डायवर्ट किए गए हैं।

यूटी ट्रैफिक पुलिस की ओर से शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर मंगलवार को सुबह 9 से 11 बजे के बीच हीरा सिंह चौक से गोल्फ टर्न तक सड़क को बंद रखा जाएगा। यह सड़क सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगी और केवल शपथ समारोह में आमंत्रित लोगों के वाहनों को ही इस सड़क पर प्रवेश की अनुमति होगी। आमंत्रित लोगों को भी पुलिस की तरफ से सुखना झील की ओर से उत्तर मार्ग होते हुए पंजाब राजभवन पहुंचने के लिए कहा गया है ताकि ट्रैफिक व्यवस्था बाधित न हो। इसके अलावा पंजाब राजभवन के सामने एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें