फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पुराने विवाद में बैंक कर्मी पर तलवार से हमला, हवाई फायरिंग, पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी

Mon, 08 Jul 2024 08:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में बैंक कर्मी पर हुए हमले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-44 में रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे कुछ युवकों ने एक निजी बैंक कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए उस पर तलवार से हमला कर दिया। बैंक कर्मचारी के साथ मौजूद उसके साथी ने भी दूसरे पक्ष पर बंदूक निकालकर उनकी तरफ हवाई फायर कर दिया। सूचना पाते ही पुलिस व अन्य जांच टीमें मौके पर पहुंची जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि बैंक कर्मी अंकुर पंवार का पुनीत अरोड़ा नाम के व्यक्ति के बीच पुराने विवाद के कारण उनके बीच तीखी बहस हुई थी। इसके बाद रात में यह घटना हुई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत क्रॉस केस दर्ज किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक मोतीलाल ओवरसीज बैंक में नौकरी करने वाला दिल्ली निवासी युवक अंकुर पंवार सेक्टर-44 में किराये पर रहता है। रविवार रात को वह अपने साथी अभिनव तोमर निवासी सेक्टर 45ए, सिद्धांत ठाकुर निवासी मानव कॉम्प्लेक्स सेक्टर-45 बुड़ैल, हरिंद्र देसवाल और खुशविंदर सिंह निवासी सेक्टर 44-डी के साथ खाना खाने के लिए गया था। इसी दौरान दो गाड़ियों व 3 बाइक पर कुछ युवक वहां पहुंचे और आते ही अंकुर के साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच मौके पर हवाई फायर भी हुआ जिसके बाद सभी हमलावर युवक वहां से फरार हो गए। सूचना पाते ही पुलिस सहित फॉरेंसिंक एक्सपर्ट टीमें घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल पर एक खाली खोल भी बरामद हुआ।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज ने खोली घटना की पोल
सेक्टर-34 थाना पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ। फुटेज के मुताबिक पहले बैंक कर्मचारी अंकुर के साथ मारपीट हुई और बाद में अंकुर पंवार के एक दोस्त अभिनव तोमर ने दूसरे पक्ष को जान से मारने के लिए गोली चलाई थी। पुलिस ने पहले अंकुर के बयानों पर हमलावर युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया। लेकिन फुटेज के आधार पर पुलिस ने पीड़ित पक्ष के दोस्त के खिलाफ भी गोली चलाने पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज हुआ है।

क्या बोलीं एसएसपी
एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट सहित आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच में यह पता चला है कि अंकुर पंवार और पुनीत अरोड़ा नामक व्यक्ति के बीच पुराने विवाद के कारण उनके बीच तीखी बहस हुई थी। मामले में नामजद किए गए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। अंकुर के साथी ने ही दूसरे पक्ष पर जान से मारने की धमकी देने के लिए हवाई फायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें