फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: खालसा साजना दिवस पर कीरतपुर साहिब में हादसा, दीवार से टकराकर ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दो लोगों की मौत

Sat, 13 Apr 2024 12:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)

सार

ट्रैक्टर के ब्रेक फेल हो गए थे जिससे ट्रैक्टर बेकाबू होकर दीवार से जा टकराया। ट्रैक्टर चालक को बड़ी ही मुश्किल से ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। चालक और घायल बुजुर्ग को सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कीरतपुर साहिब में पलटी ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कीरतपुर साहिब में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सभी लोग खालसा साजना दिवस पर माथा टेकने आए थे। मृतकों में ट्रैक्टर चालक और एक बुजुर्ग शामिल है। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के ब्रेक फेल हो गए थे जिससे ट्रैक्टर बेकाबू होकर दीवार से जा टकराया। ट्रैक्टर चालक को बड़ी ही मुश्किल से ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। चालक और घायल बुजुर्ग को सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संगत नवांशहर के गांव शेखपुरा की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया था। उसके जबड़े पर गंभीर चोट लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें